वीरपुर में गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, पर्रा से 53 बोतल विदेशी शराब बरामद; कारोबारी फरार

DNB Bharat Desk

वीरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पर्रा में छापामारी कर 53 बोतल विदेशी शराब बरामद कर लिया। एसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली थी कि पर्रा निवासी नवीन सिंह अपने बांसवाड़ी में विदेशी शराब छुपा कर रखा है।

- Sponsored Ads-

सूचना के आधार पर जब वहां छापामारी की गई तो कारोबारी पुलिस को देख कर भागने में सफल रहा। छापामारी के दौरान बांसवाड़ी में छुपा कर रखे गये 375 एमएल का 34 बोतल तथा 180 एमएल का 19 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ।

वीरपुर में गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, पर्रा से 53 बोतल विदेशी शराब बरामद; कारोबारी फरार 2थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि इस मामले में उक्त आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करते हुये आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article