हर्षोल्लास के साथ वीरपुर प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा संपन्न, नम् आंखों से किया गया प्रतिमा का विर्सजन

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के  वीरपुर प्रखंड व थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में अवस्थित दुर्गा पूजा पंडालों में 11 दिनों तक श्रधालुओं के द्वारा भक्ति भाव से अपनी व अपने समाज में सुख समृद्धि के साथ अमन चैन बनी रहे को लेकर लोगों ने पुजा अर्चना सुबह शाम हर्षोल्लास के साथ किया। इस दौरान छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिमा विसर्जन के साथ शुक्रवार को संपन्न हुआ।

- Sponsored Ads-

हर्षोल्लास के साथ वीरपुर प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा संपन्न, नम् आंखों से किया गया प्रतिमा का विर्सजन 2शक्तिपीठ भवानंदपुर दुर्गा मंदिर में स्थापित मां की प्रतिमा को गुरुवार को देर शाम में ही स्थानीय बूढ़ी गंडक नदी में विसर्जन किया गया।वहीं क्षेत्र के अन्य आठ स्थानों पर स्थापित माता दुर्गा की प्रतिमा को शुक्रवार को देर शाम तक विसर्जन किया गया।पूजा समितियों के कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से मां की विदाई दी और अगले वर्ष पुनः आने का निमंत्रण दिया।आपको बताते चलें कि वीरपुर सब्जी बाजार,जगदर, सहुरी,मैदाबभनगामा,सहित अन्य स्थानों के पूजा समितियों ने मां की प्रतिमाओं को गाजे-बाजे के साथ विभिन्न जगहों का भ्रमण कर स्थानीय नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन किया।

हर्षोल्लास के साथ वीरपुर प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा संपन्न, नम् आंखों से किया गया प्रतिमा का विर्सजन 3वहीं विजय दशमी पर्व के अवसर पर जगदर गांव में हरिजन हाई स्कूल के प्रांगण में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 30 फीट ऊंची रावण का पुतला दहन किया।इस दौरान थानाध्यक्ष रबिन्द्र कुमार,सब इंस्पेक्टर ऋषिकेश भारद्वाज,अजय कुमार,विक्रम किशोर अपने दलबल के साथ मोर्चा संभाले हुए थे।मौके पर पूजा समिति के सूरज कुमार साह,जितेंद्र चौधरी,रविभूषण सिंह,राजनीति सिंह,नित्यानंद सिंह,आनंद प्रेम,प्रमोद महतो आदि मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article