डीएनबी भारत डेस्क
जी हां आपने सही सुना है कि 50 हजार रुपए रंगदारी दो नहीं तो एससी एसटी केस में फंसा दुंगा जेसे सनसनीखेज मामला वीरपुर थाना में पीड़ित के द्वारा आवेदन देकर कराया गया है।
- Sponsored Ads-

पर्रा पंचायत के सरौंजा गांव के मोहम्मद चांद ने थाना में आवेदन देते हुए अपने ही ग्रामीण निर्धन मोची,राम धन मोची,कर्ण मोची पर बेगूसराय से वापस घर आने के क्रम में गांव स्थित रास्ते पर रोक कर गाली गलौज करने,50 हजार रुपए रंगदारी देने, नहीं देने पर बंदूक के वल पर जमीन कब्जा कर लेने से संबंधित आरोपों को लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि पीड़ित के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आगे कि कारवाई सुरु कर दिया गया है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट