वीरपुर के गंडक नदी में बोरे में बंद मिली महिला की सड़ी-गली लाश, इलाके में सनसनी

DNB Bharat Desk

वीरपुर थाना क्षेत्र के डीह पर पंचायत स्थित गंडक नदी में बुधवार दो पहर को स्थानीय मछुआरों ने जब नदी में मछली का शिकार माही करने गए तो  बोरा में बंधे तैरता हुआ कुछ देखा तो उसे किनारे कर खोला तो सरी गली अज्ञात महिला का शव देख अचंभित रह गये।जिसकी सुचना वीरपुर थाना को दिया गया।

- Sponsored Ads-

शव होने की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार, पीटीआई राकेश कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात करते हुए शव को अपने कब्जे में कर अत्यंत परिक्षण के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि शव देखने से प्रथम दृष्टया महिला कि उम्र 35 से 40 वर्ष हो सकता  है।

वीरपुर के गंडक नदी में बोरे में बंद मिली महिला की सड़ी-गली लाश, इलाके में सनसनी 2शव की जो स्थिति है उसे से लगता है 12 से 15 दिन पूर्व का शव है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा कि हत्या है या अन्य कोई मामला। मौके पर चौकिदार अमरजीत पासवान, अशोक पासवान, पंकज पासवान, मोहम्मद सलाउद्दीन के अलावे दर्जन भर सस्त्र बल और आसपास के सेकरों लोग मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article