बिहार में ‘सम्राट का बुलडोज़र’: बिहार शरीफ के पॉश इलाकों में गरजा, 100 से अधिक दुकानें ध्वस्त

DNB Bharat Desk

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद “सम्राट का बुलडोज़र” लगातार एक्शन में दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश के बुलडोज़र मॉडल की लोकप्रियता के बीच अब बिहार शरीफ स्मार्ट सिटी में भी तेज़ी से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को शहर के पॉश इलाकों में बड़े पैमाने पर बुलडोज़र एक्शन देखने को मिला।

- Sponsored Ads-

बिहार में 'सम्राट का बुलडोज़र': बिहार शरीफ के पॉश इलाकों में गरजा, 100 से अधिक दुकानें ध्वस्त 2सुरक्षा व्यवस्था के बीच लगभग सौ से अधिक दुकानों पर कार्रवाई की गई, जिससे भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है। बुलडोज़र अभियान को लेकर कुछ दुकानदारों ने सरकार की इस कार्रवाई को सही बताया, तो कई दुकानदारों ने इसे अचानक और परेशान करने वाला कदम करार दिया। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि लगातार हो रही कार्रवाई से बेहतर होगा कि सरकार कोई वैकल्पिक व्यवस्था बनाए, ताकि फुटपाथी दुकानदारों और छोटे व्यापारियों को आजीविका संकट का सामना न करना पड़े।

बिहार में 'सम्राट का बुलडोज़र': बिहार शरीफ के पॉश इलाकों में गरजा, 100 से अधिक दुकानें ध्वस्त 3प्रभारी नगर आयुक्त शम्स रज़ा ने बताया कि अब तक अस्पताल चौक, मोगलकुआं, जलालपुर, सोहसराय, रांची रोड और भरावपर क्षेत्रों में बुलडोज़र अभियान चल चुका है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। बुधवार के अभियान के दौरान कई दुकानदारों पर चालान भी लगाया गया।शहर में जारी यह बुलडोज़र एक्शन स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने और मुख्य सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा हैं.

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article