छठ पूजा से पहले बछवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्तौल और विदेशी शराब के साथ पांच गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा थाना की पुलिस ने सोमवार की रात अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक गिरफ्तार युवक के पास से एक पिस्तौल व साढ़े तीन लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। मामले में थानाध्यक्ष परेंन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की एक युवक पिस्तौल लेकर छठ पूजा के दौरान दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा है।

- Sponsored Ads-

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोविंदपुर तीन पंचायत के सूरो बनिया टोल निवासी उमेश सहनी का पुत्र छोटू सहनी को पिस्तौल के साथ सूरो गांव के समीप गंगा तट घाट से गिरफ्तार कर लिया।

वही अरवा पंचायत में छापेमारी के दौरान रामजी सहनी का पुत्र किशन कुमार व संजय शर्मा का पुत्र नितीश कुमार व फतेहा पंचायत के सलेमपुर घाट में छापेमारी कर सौदागर पासवान का पुत्र अजय पासवान व कमलेश्वरी पासवान का पुत्र सिकन्दर पासवान को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पांचों गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए न्याययिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article