डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के भगवानपुर के नौला पिकेट प्रभारी अकरम खा ने 30 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार एवं लगभग 1500 लीटर अर्धनिर्मित देशी शराब को किया विनष्ट
- Sponsored Ads-

इस संबंध में पिकेट प्रभारी अकरम खा ने बताया कि नौला गांव के वार्ड नंबर 21निवासी विजो चौधरी के पुत्र संजय पासी के द्वारा अपने ही घर में देसी शराब बनाने का कारोबार चल रहा था
जिसे देर रात्रि छापेमारी कर संजय पासी को 30 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया एवं उक्त आरोपी के घर के पीछे जंगल में रखे लगभग 1500 लीटर अर्ध निर्मित देसी शराब को विनष्ट किया गया
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
