एनटीपीसी बरौनी को एचआर एक्सीलेंस में ‘प्लैटिनम’ एवं प्रशिक्षण उत्कृष्टता में ‘गोल्ड’ 

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

एनटीपीसी बरौनी को ऐपेक्स इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित अपैक्स इंडिया एक्सीलेंस अवार्ड्स 2025 में दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों—एचआर एक्सीलेंस कैटेगरी में ‘प्लैटिनम अवार्ड’ तथा ट्रेनिंग एक्सीलेंस कैटेगरी में ‘गोल्ड अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। 

यह पुरस्कार समारोह उदयपुर में 20 नवंबर 2025 को आयोजित किया गया। ये सम्मान एनटीपीसी बरौनी की मानव संसाधन दिशा में की जा रही उत्कृष्ट पहलों, सकारात्मक कार्य-संस्कृति को बढ़ावा देने, प्रतिभा संवर्द्धन तथा कर्मचारियों के सतत कौशल विकास के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

एनटीपीसी बरौनी को एचआर एक्सीलेंस में ‘प्लैटिनम’ एवं प्रशिक्षण उत्कृष्टता में ‘गोल्ड’  2 एचआर प्रक्रियाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नवाचार आधारित प्रशिक्षण मॉडल और संगठनात्मक विकास को गति देने वाले प्रयासों के लिए इस उपलब्धि को विशेष सराहना मिली। एनटीपीसी बरौनी की ओर से गौरव चक्रवर्ती, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) ने दोनों पुरस्कार—एचआर एक्सीलेंस में प्लैटिनम और ट्रेनिंग एक्सीलेंस में गोल्ड—ग्रहण किए। 

बएनटीपीसी बरौनी को एचआर एक्सीलेंस में ‘प्लैटिनम’ एवं प्रशिक्षण उत्कृष्टता में ‘गोल्ड’  3रौनी परियोजना प्रमुख जयदीप घोष ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर संपूर्ण एनटीपीसी बरौनी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार संगठन में उत्कृष्ट मानव संसाधन प्रबंधन और उच्च गुणवत्ता वाले प्रशिक्षण तंत्र को मजबूत बनाने हेतु किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने टीम से आह्वान किया कि कार्य-संस्कृति, सुरक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए सभी इसी समर्पण के साथ आगे भी कार्य करते रहें।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article