भगवानपुर में तीन दिवसीय मशाल खेल प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

भगवानपुर प्रखंड के उत्क्रमित हाई स्कूल मेहदौली में बुधवार को तीन दिवसीय मशाल खेल प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कीर्ति किरण के नेतृत्व में बिहार खेल प्रतिभा खोज योजना “मशाल” कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में बच्चों ने एथलेटिक्स, साइकिलिंग, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल आदि प्रतियोगिता में हिस्सेदारी दी।

विद्यालय के  प्रभारी कीर्ति ने कहा कि यहां से बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चे को संकुल स्तर, प्रखंड स्तरीय, जिला स्तरीय व राज्यस्तरीय “मशाल” प्रतियोगिता कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की तरफ से  प्रतिभागिता प्रमाण पत्र देकर

भगवानपुर में तीन दिवसीय मशाल खेल प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित 2प्रोत्साहित किया गया।मौके पर विद्यालय के शिक्षक मो.इज़हार आलम, नितेश कुमार,बन्दना कुमारी,अमित कुमार ठाकुर,शानू नुपूर,अनिल रजक,अमर शंकर सिंह,अजनीश कुमार,सुमन कुमार मालाकार सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article