मुख्य अतिथि के रूप में परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह विधान पार्षद बंशीधर बृजवासी ने शिरकत की।
डीएनबी भारत डेस्क

परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के द्वारा बिहार शरीफ के टाउन हॉल में अभिनंदन सह शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह विधान पार्षद बंशीधर बृजवासी ने शिरकत की।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार शिक्षको संविदाकर्मियों छात्रों नौजवानों शिक्षित बेरोजगारों और कर्मचारियों के हितों की अनदेखी करने वालों को विधानसभा चुनाव में औकात का पता लग जाएगा। जो राजनीतिक दल इन सभी वर्गों को संपूर्ण न्याय देने की बात करेगा व्यक्तिगत रूप से उसी का समर्थन किया जाएगा।
बिहार सरकार शिक्षकों शिक्षित बेरोजगारों और संविदा कर्मियों के साथ अन्याय कर रही है। वित्तरहित शिक्षकों को 2017 से ही अनुदान नहीं दिया गया है। उनके हितों की अनदेखी विधानसभा चुनाव में बिहार सरकार को महंगी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि 6 लाख शिक्षक, 5 लाख से अधिक संविदाकर्मी,तीन लाख रसोईया के मांगों को सरकार नहीं मानती है तो इन 15 लाख से अधिक कर्मचारियों के परिवार सहित कुल 75 लाख से अधिक वोटर हैं जो वोट की चोट विधानसभा चुनाव में देने का काम करेगी।
राज्य के शिक्षक सरकार की प्रताड़ना से अब उठ चुके हैं। राज्य में डोमिसाइल नीति लागू करने के बदले दूसरे राज्य को लोगों को यहां रोजगार दिया जा रहा है और बिहार के नौजवान बिहार से पलायन करने को मजबूर है।
डीएनबी भारत डेस्क