राजकीय श्री कृष्ण हाई स्कूल समस्तीपुर के 50वें साल ‘छात्र व गुरु’ मिलन समारोह का हुआ आयोजन

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

समस्तीपुर के राजकीय श्री कृष्ण हाई स्कूल में 1975 बैच के छात्रों और तत्कालीन शिक्षको  के मिलन समारोह का आयोजन किया गया.पचास साल बाद अपने शिक्षक के साथ मिलन के इस अवसर पर उस बैच के 12 छात्र मौजूद रहे जो अपने स्कूली शिक्षा के दिन को याद करते हुए काफी उत्साहित दिखे।

राजकीय श्री कृष्ण हाई स्कूल समस्तीपुर के 50वें साल ‘छात्र व गुरु’ मिलन समारोह का हुआ आयोजन 2इस अवसर पर 1975 बैच के शिक्षक 85 वर्षीय राम उचित राय ने कहा कि उन्हें आज 50 साल पहले के इन छात्रों से मिलते हुए काफी  खुशी और गौरव का एहसास हो रहा है।साथ ही इन छात्रों के अनूठे पहल की सराहना करते हुए शिक्षक राम उचित राय ने कहा कि उन्हें यह जानकर काफी खुशी हो रही है कि अलग अलग जगहों और क्षेत्रों में काम करने और फिर सेवा निवृत्त होने के बावजूद छात्रों ने स्कूल कैम्पस में कार्यक्रम आयोजित कर हमे याद किया है जो सराहनीय है।

राजकीय श्री कृष्ण हाई स्कूल समस्तीपुर के 50वें साल ‘छात्र व गुरु’ मिलन समारोह का हुआ आयोजन 3कार्यक्रम में मौजूद छात्रों जिनकी खुद की उम्र भी करीब 65 पार कर चुकी थी अपने शिक्षण कार्य के दौरान के अनुभव को आपस मे शेयर करते हुए खुशी जाहिर की साथ ही आगे भी इस तरह के आयोजन के जरूरत पर बल दिया।इस अवसर पर 1975 बैच के छात्रों में प्रमोद मल्लिक,आनन्द मोहन दास,सतीश मल्लिक,रामकरण राय,अंजनी श्रीवास्तव,राम कुमार राय,चन्देश्वर राय,संतोष झुनझुनवाला,आजम जाफरी, प्रमोद श्रीवास्तव, अजीत वर्मा और सत्यनारायण राय मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article