इंटर कला की सेकंड टॉपर रुकैया फातमा को शिक्षा मंत्री ने किया पुरस्कृत, तेयाय विद्यालय में खुशी की लहर

DNB Bharat Desk

भगवानपुर|विष्णुदेव नारायण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेयाय इंटर की छात्रा रुकैया फातमा वर्ष 2025 के एग्जाम में इंटर कला में सेकेंड टॉपर रहने पर मेधा दिवस पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा पुरस्कृत करने पर खुशी की लहर छा गई। 12वीं की बोर्ड एग्जाम में 94.2 परसेंट यानी उसे टोटल 500 में 471 मार्क्स मिला है।

- Sponsored Ads-

इस के बाद रुकैया का जमकर तारीफ हो रही है। उसके परिवारवालों में खुशी का माहौल है। पूरे इलाके के लोगों ने रुकैया फातिमा की इस कामयाबी पर गर्व महसूस किया है। परिजनों के  के मुताबिक, रुकैया फातिमा छह बहने हैं, जिसमें रुकैया तीसरे नंबर की बहन है।

इंटर कला की सेकंड टॉपर रुकैया फातमा को शिक्षा मंत्री ने किया पुरस्कृत, तेयाय विद्यालय में खुशी की लहर 2रुकैया फातिमा के पिता मोहम्मद अबू सलेम कोलकाता में बीड़ी का रोजगार करते हैं, और इसी से अपने परिवार का भरण पोषण भी करते हैं। विद्यालय प्रधान रामा रमन, शिम्पी कुमारी, गोपाल कुमार, शिवराम कुमार, ममता झा, आदित्य प्रभात आदि ने रुकैया को बधाई दी है।उन्होंने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This Article