भगवानपुर प्रखंड के विद्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय कविया  में बुधवार को अवकाश प्राप्त शारीरिक शिक्षिका कुमारी मोती चौधरी  के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक शशिनाथ झा ने की।

उन्होंने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नही होते।वे सदैव पठन पाठन से जुड़े रहते हैं। सेवानिवृत्त शिक्षिका को विद्यालय परिवार की ओर से अंगवस्त्र व फूलमाला  देकर सम्मानित किया गया वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्त होना एक नियत प्रक्रिया है, जिसके अंतर्गत सुरुचि जी ने अपने सेवा को सम्पूर्णता को प्राप्त किया।

भगवानपुर प्रखंड के विद्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन 2विद्यालय एक परिवार होता है, जिसमें शिक्षक, अभिभावक और छात्र छात्राओं के बीच समन्वय स्थापित कर एक बेहतर भविष्य का निर्माण किया जाता है।सम्मान समारोह में बीरेंद्र कुमार बिंदु, अमित कुमार ,राजेश,पंकज,गुड़िया, मधु कुमारी आदि उपस्थित थे।

Share This Article