डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर के तेयाय ओपी पुलिस ने 35 लीटर देसी शराब एवं देशी शराब बनाने उपकरण के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार।
- Sponsored Ads-

इस संबंध में तेयाय ओपी अध्यक्ष कुमारी निकिता भारती ने बताया कि गुप्त सूचना पर अतरूआ गांव से हीरा चौधरी के पुत्र ललन चौधरी को 35 लीटर देसी शराब एवं शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना कांड संख्या 40/26 दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही करते हुए व्यवहार न्यायालय बेगूसराय भेज दिया गया।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट