ओडिशा क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: समस्तीपुर से कुख्यात पेपर लीक नेटवर्क का सदस्य को किया गिरफ्तार,कई राज्यों में फैले है नेटवर्क

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर:ओडिशा SSC पेपर लीक मामले में ओडिशा क्राइम ब्रांच ने समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के खानपुर उत्तरी गांव से एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान राजमोहन प्रसाद बताया गया है.

- Sponsored Ads-

 टीम समस्तीपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में उसे गिरफ्तार कर लिया है।यह गिरफ्तारी 2023 में हुए ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग  पेपर लीक कांड से जुड़ी है, जिसमें कई राज्यों के माफिया शामिल थे। क्राइम ब्रांच के अनुसार गिरफ्तार राजमोहन का सीधा संबंध विशाल चौरसिया और बिजेंद्र गुप्ता जैसे कुख्यात पेपर लीक गैंग से है।

ओडिशा क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: समस्तीपुर से कुख्यात पेपर लीक नेटवर्क का सदस्य को किया गिरफ्तार,कई राज्यों में फैले है नेटवर्क 2 विशाल चौरसिया हाल ही में बिहार BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक का मुख्य आरोपी है। जबकि बिजेंद्र गुप्ता NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड बताया जाता है। खास बात यह है कि बिजेंद्र गुप्ता गिरफ्तार राजमोहन प्रसाद का बहनोई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राजमोहन पिछले 10–15 वर्षों से इन दोनों के संगठित सॉल्वर और पेपर लीक नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। 

ओडिशा क्राइम ब्रांच ने बताया कि बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) भी लंबे समय से राजमोहन की तलाश में थी। माना जा रहा है कि BPSC परीक्षा लीक के पीछे जिस बड़े नेटवर्क का हाथ था। उसी टीम के कई सदस्य ओडिशा SSC पेपर लीक मामले में भी सक्रिय थे। इस नेटवर्क का संचालन अलग-अलग राज्यों में फैले सॉल्वर गैंग के जरिए किया जाता था।

 ओडिशा क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: समस्तीपुर से कुख्यात पेपर लीक नेटवर्क का सदस्य को किया गिरफ्तार,कई राज्यों में फैले है नेटवर्क 3इस मामले के बाद ओडिशा और बिहार पुलिस संयुक्त रूप से जांच आगे बढ़ा रही हैं। दोनों राज्य की एजेंसियों का मानना है कि यह गैंग विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सॉल्वर और लीक पेपर के जरिए करोड़ों रुपये की कमाई करता था। कई छात्रों और अभ्यर्थियों का भविष्य दांव पर लगाने वाले इस सिंडिकेट को खत्म करने के लिए दोनों राज्यों की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां संभव मानी जा रही हैं।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article