बेगूसराय पुलिस ने मोटरसाइकिल लूट की घटना को अंजाम देने से पुर्व तीन अपराधियों को हथियार व गोली के साथ किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय पुलिस ने मोटरसाइकिल लूट की घटना को अंजाम देने से पहले ही तीन साथी अपराधियों को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया है यह गिरफ्तारी गढ़पुरा थाना क्षेत्र के सुजानपुर गावं से हुई है। इस संबंध में बेगूसराय के एसपी मनीष ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बताया कि देर शाम गढ़पुरा थाना को सुचना मिली की कुछ लोगो द्वारा मोटरसाइकिल लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई है।

सुचना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जिनके पास से पुलिस एक पिस्तौल और पांच गोली, मोबाईल, और शराब बरामद किया गया। पहचान मे इन्ही लोगो के द्वारा लूट की कोशिश को अंजाम  देने की कोशिश की गई थी।

बेगूसराय पुलिस ने मोटरसाइकिल लूट की घटना को अंजाम देने से पुर्व तीन अपराधियों को हथियार व गोली के साथ किया गिरफ्तार 2एसपी मनीष ने बताया की पकडे गए अपराधियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास हैँ जिसमे गढ़पुरा बाजार मे फायरिंग की घटना शामिल हैं। जिसका उदभेदन भी पुलिस द्वारा कर लिया गया है। मनीष ने बताया की पुलिस की त्वरित कारवाई से अपराध की घटना होने से बची है। इस मामले मे पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जायेगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article