बेगूसराय  में 5 दिसंबर से लापता युवक का शव पानी भरे गड्ढे में तैरता हुआ मिला, इलाके में मची हड़कंप

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 5 दिसंबर से लापता युवक का शव आज पानी से भरे गड्ढे में तैरता हुआ मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।मृतक की पहचान बखरी गांव निवासी महादेव साहनी के पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है।

- Sponsored Ads-

परिजनों के अनुसार कुंदन कुमार 5 दिसंबर से अचानक रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।थक-हारकर परिवार ने बखरी थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस भी लगातार तलाश में जुटी थी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इसी बीच आज सुबह ग्रामीण जब खेत की ओर गए तो पानी भरे गड्ढे में एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया। पास जाकर देखा तो वह कुंदन कुमार का शव था। इसकी सूचना तुरंत बखरी थाना पुलिस को दी गई।

बेगूसराय  में 5 दिसंबर से लापता युवक का शव पानी भरे गड्ढे में तैरता हुआ मिला, इलाके में मची हड़कंप 2सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है कि आखिर युवक की मौत कैसे हुई यह हादसा है या इसके पीछे कोई और वजह।इलाके में घटना के बाद दहशत और मातम का माहौल बना हुआ है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article