बीहट में 11 युवाओं को ‘युवारत्न सम्मान 2025’ से किया गया सम्मानित

DNB Bharat Desk

बेगूसराय की सशक्त संस्था आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन, बरौनी, साइकिल पे संडे, बेगूसराय जिला कबड्डी संघ, बाल रंगमंच एंड कल्चर सोसायटी, लेटस इंस्पायर बिहार, बरौनी पत्रकार संघ, केजीएम ड्रीम्स स्कूल निपानियां के सहयोग से बीहट के 11 युवाओं को युवारत्न सम्मान 2025 से संस्कार भवन बीहट में सम्मानित किया गया। बीहट सहित आसपास के सात स्वयंसेवी संगठनों के द्वारा एक सुंदर पहल करते हुए बीहट, मल्हीपुर, निपानियां सहित अन्य गांव के कुल 11 युवा और युवतियों का सम्मान अंग वस्त्र, प्रतीक चिन्ह और पौधा भेंटकर उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया।

- Sponsored Ads-

युवारत्न सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनटीपीसी सीआईएसफ यूनिट के डिप्टी कमांडेंट आकाश सक्सेना ने कहा कि अपने आप में यह अनोखा कार्यक्रम है। आप जिन युवाओं का सम्मान कर रहे हैं वे जहां एक तरफ देश और समाज की सेवा करेंगे। वहीं दूसरी तरफ उनसे प्रेरणा लेकर नौनिहाल अपने जीवन को ही बेहतर बनाएंगे। वहीं एनटीपीसी के मानव संसाधन के वरिष्ठ प्रबंधक के एन मिश्रा ने कहा की इस तरह का कार्यक्रम होते रहने से समाज के युवाओं को एक बेहतर दिशा दिलाने का काम करेगा। कहा कि निश्चित रूप से यह कार्यक्रम और भी युवाओं को प्रभावित करेगा।

बीहट में 11 युवाओं को ‘युवारत्न सम्मान 2025’ से किया गया सम्मानित 2इस मौके पर बेगूसराय खेल महासंघ के अध्यक्ष सुनील सिंह, भारत सरकार के अवकाश प्राप्त सीएजी अरुण कुमार सिंह, समाजसेवी डॉ सोनू शंकर सिंह, नगर परिषद बीहट के उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, वरिष्ठ पत्रकार पुष्पराज ने भी संबोधित किया। सम्मानित किए गए बीहट के 11 युवा विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों द्वारा बीहट के सीआईएसफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर चयनित बसंत कुमार, विशाल कुमार और कार्तिक कुमार, सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर चयनित दीपक कुमार का सम्मान किया गया।

बीहट में 11 युवाओं को ‘युवारत्न सम्मान 2025’ से किया गया सम्मानित 3जबकि बीहट के ही सीए परीक्षा में सफल रजनीश कुमार, कस्टम विभाग में एक्जामिनर इंस्पेक्टर कुमार गौरव, निपनियां की सीएचओ अंगिका कुमारी, जूनियर एक्स्युटिव विशाल कुमार, प्रवीण प्रताप, जीएसटी इंस्पेक्टर ऋतिक रंजन व एएसओ साकेत कुमार का सम्मान किया गया। मौके पर आयोजक मंडल के श्याम नंदन सिंह पन्नालाल, आकाश गंगा के सचिव गणेश गौरव, बरौनी पत्रकार संघ के अध्यक्ष विपिन राज, सरोज कुमार, धर्मवीर कुमार, यदुनंदन पासवान, संजय कुमार ललन, राजीव कुमार, रविशंकर कुमार एवं संतोष कुमार सहित अन्य के द्वारा आगत अतिथियों का सम्मान किया गया। स्वागत भाषण शिक्षक दिलीप कुमार, मंच संचालन डॉ कुंदन कुमार और धन्यवाद ज्ञापन अंशु कुमार ने किया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article