सफ़ाई कर्मियों के सम्मान में नगर परिषद बीहट के हर नागरिकों का सम्मान निहित है – नीलेश सिंह डीया

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

रविवार को होली मिलन समारोह सह सम्मान समारोह में शामिल हुए 250 सफ़ाई कर्मी को नीलेश सिंह डीया के सौजन्य से व नगर परिषद बीहट के उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार के देखरेख में मल्हीपुर स्थित  आवास पर अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।होली मिलन समारोह का आयोजन नगर परिषद बीहट के सफाई कर्मियों के नाम किया गया ।

नीलेश सिंह डीया ने कहा कि सफ़ाई कर्मी हमारे नगर के कचड़ा को साफ़ करते हैं, तो हम सभी स्वच्छ व सुंदर पर्यावरण में रह पाते हैं। सफ़ाई कर्मियों के सम्मान में नगर परिषद बीहट के हर नागरिकों का सम्मान निहित है ।वहीं उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार का कहा कि होली का पर्व सबों के लिए प्रेम का पर्व है ।‌इस मौके पर सफ़ाई कर्मी जो दिन रात नगर परिषद बीहट को सुंदर  बनाने में लगे रहते हैं । वहीं इन सफ़ाई कर्मीयों को सम्मानित करने में निलेश सिंह डीया, उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, मीनाक्षी सिंह, अनिल सिंह शामिल थे।

सफ़ाई कर्मियों के सम्मान में नगर परिषद बीहट के हर नागरिकों का सम्मान निहित है - नीलेश सिंह डीया 2सम्मानित होने वाले सफ़ाई कर्मी में मंजू देवी ,सुनीता देवी, चंदा देवी, लालपति देवी,रानी देवी, रीता देवी ,पूनम देवी , रेणु देवी, दिलीप कुमार, प्रवीण ठाकुर, सरोज पासवान। मंच संचालन कुंदन कुमार ने किया । मौके पर जन प्रतिनिधि गोपी नाथ साह, चंद्रचूड़ साह, गौतम गोपाल, श्याम नंदन सिंह , सरोज कुमार आदि लोग मौजूद थे ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article