नप बीहट के कार्यपालक पदाधिकारी को समारोह पूर्वक दी गई विदाई

DNB Bharat Desk

नगर परिषद बीहट की कार्यपालक पदाधिकारी प्रथमा पुष्पांकर का नगर परिषद बेनीपुर स्थानांतरित होने पर नप बीहट के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने विदाई देते हुए पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। 

- Sponsored Ads-

उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने बताया की लगातार प्रयास के बाद प्रमुख स्थलों पर दस सार्वजनिक शौचालय, सीसीटीवी कैमरा, 27 हाई मास्ट लाइट जलाने का काम हुआ । नगर विकास एवं आवास विभाग से लेकर नगर विकास मंत्री तक उप मुख्य पार्षद ने पत्र के माध्यम से विभिन्न विकास के लिए मांग की थी।

नप बीहट के कार्यपालक पदाधिकारी को समारोह पूर्वक दी गई विदाई 2 विभाग के द्वारा पत्र निर्गत होने पर नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए कार्य किया । जिसके लिए उप मुख्य पार्षद ने कार्यपालक पदाधिकारी को आभार व्यक्त किया । साथ ही राज्य योजना से दो पोखर, चार सड़क की स्वीकृति मिली।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article