डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना परिसर में रविवार को सेवानिवृत्त दफेदार अशर्फी तांती को समारोह आयोजित कर विदाई दी गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अपने कार्य स्थल से साफ व स्वच्छ छवि के साथ विदा हो जाना सौभाग्य की बात है।
- Sponsored Ads-

उन्होंने इनके स्वस्थ जीवन की कामना की। सेवानिवृत्त कर्मी को फूलमाला व शाल देकर सम्मानित किया।
मौके पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,अपर थानाध्यक्ष सुमित कुमार, एस आई प्रिया कुमारी, रीतेश कुमार,राहुल कुमार,एएसआई अभिषेक रंजन, अजय कुमार सिंह,सहित अन्य पुलिस कर्मी एवं सभी चौकीदार कर्मी मौजूद थे।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट