खगड़िया: जदयू कार्यालय में मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

DNB Bharat Desk

खगड़िया/जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश स्तर के दो अहम नेताओं—मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार मंडल और नवमनोनीत अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद जियाउल हक का मंगलवार को खगड़िया स्थित अंबेडकर पथ सह कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के नेतृत्व में अंग वस्त्र और माला से भव्य स्वागत सम्मान किया गया।

वहीं, जीयाउल हक का हाल ही में प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में मनोनयन किया गया है, जिससे पार्टी संगठन को काफी मजबूती मिलेगी।मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मंडल ने जीयाउल हक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की जानकारी और उसकी उपलब्धियों को सोशल मीडिया के ज़रिए प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाएंगे।

खगड़िया: जदयू कार्यालय में मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत 2जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने भी जीयाउल हक की प्रतिबद्धता की सराहना की और कहा कि वे निष्ठा व समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

Share This Article