नालंदा: मॉडल अस्पताल मे तैनात वार्ड गर्ल के ऊपर अज्ञात लोगो ने किया एसिड अटैक, बाल बाल बची वार्ड गर्ल, पूलिस मौके पर पहुंची

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

सुरक्षा मानको से लैश मॉडल अस्पताल मे पद स्थापित वार्ड गर्ल जुली के ऊपर अज्ञात के द्वारा एसिड अटैक किया है. इस एसिड अटैक की घटना मे वार्ड गर्ल बाल बाल बच गयी.

घटना के सम्बन्ध मे वार्ड गर्ल जुली कुमारी ने बताया की वह रोजाना की तरह मॉडल अस्पताल मे ड्यूटी करने के लिए जा रहीं थी, तभी पुराने लेवर वार्ड के पास जैसे हीं पहुंची इसी दौरान बाहर मे एसिड अटैक हुआ. घटना की जानकारी मिलने पर बिहार थानाध्यक्ष सम्राट अशोक दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर टूटे हुए बोतल को जप्त किया एवं उसे जांच के लिए एफएसएल टीम के हवाले कर दिया

नालंदा: मॉडल अस्पताल मे तैनात वार्ड गर्ल के ऊपर अज्ञात लोगो ने किया एसिड अटैक, बाल बाल बची वार्ड गर्ल, पूलिस मौके पर पहुंची 2फिलहाल पूलिस मॉडल अस्पताल के पुराने लेबर वार्ड के बाहर हुए एसिड अटैक की घटना की जांच कर रही है और वहां पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खगाला जा रहा है. घटना के संबंध में बिहार थानाध्यक्ष ने कहा कि वार्ड गर्ल के ऊपर को एसिड अटैक नहीं हुआ है. किसी शरारती तत्व के द्वारा शौचालय साफ करने वाले केमिकल का प्रयोग किया गया है. 

नालंदा: मॉडल अस्पताल मे तैनात वार्ड गर्ल के ऊपर अज्ञात लोगो ने किया एसिड अटैक, बाल बाल बची वार्ड गर्ल, पूलिस मौके पर पहुंची 3वहीं पुलिस ने पीड़ित वार्ड गर्ल के मोबाइल को जप्त किया है जिसमें कई नंबरों को ब्लैकलिस्टेड जांच के दौरान पाया गया है. फिलहाल पुलिस हर पहलु पर गहन जांच कर रही है.

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article