ई-रिक्शा व बाइक की टक्कर में तीन युवक जख्मी, चल रहा है इलाज

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में मंगलवार शाम करीब 7:45 बजे थाना क्षेत्र के मेघौल गांव के समीप एसएच  55 पर ई-रिक्शा एवं बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों शराब के नशे में धुत थे ।  स्थानीय लोगों ने जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुदाबनपुर में भर्ती कराया ।

जख्मी की पहचान बेगूसराय विशनपुर वार्ड 40 निवासी निरंजन राय के पुत्र भवानी कुमार उसका दोस्त बेगूसराय बीसलपुर निवासी सीताराम महतो का पुत्र विकास कुमार एवं खगड़िया जिला के परबत्ता थाना अंतर्गत कबैला ग्राम निवासी सत्येंद्र कुमार के पुत्र ट्रिपूल विक्रम के रूप में किया गया है ।।प्राथमिक चिकित्सा के पश्चात गंभीर रूप से जख्मी तीनों युवकों को चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया।

ई-रिक्शा व बाइक की टक्कर में तीन युवक जख्मी, चल रहा है इलाज 2घटना के बाद ई रिक्शा चालक गाड़ी सहित भागने में सफल रहा । जबकि  जख्मी भवानी की बाइक ग्रामीणों ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से जमा रखा है। प्रत्यक्ष दर्शनों ने बताया कि ई-रिक्शा रोसरा से पैसेंजर लेकर बेगूसराय की ओर जा रहा था। तभी बेगूसराय से रोसरा की ओर से आ रहे बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर ई रिक्शा में जोर का ठोकर मार दिया और हादसे का शिकार हो गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article