अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल में मारी ठोकर,मोटरसाइकिल चालक समेत दो युवक बुरी तरह घायल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर स्थित शीत बसंत होटल के सामने पीडब्लू डी पथ पर एक अज्ञात ट्रक ने एक मोटर साइकिल चालक को ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से बाइक चालक समेत दो युवक बुरी तरह से घायल हो गया।घायल को इलाज के लिए पीएचसी अस्पताल ले जाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार को विद्यापति के खनवा निवासी राजा कुमार और अंशु कुमार नाना के घर प्रबंदा से अपने घर मोटरसाइकिल से खनवा जा रहा था।इसी क्रम में ताजपुर स्थित सित बसंत होटल के सामने सड़क पर विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात ट्रक ने उक्त मोटर साइकिल में ठोकर मार दिया ।

- Sponsored Ads-

जिससे राजा और अंशु बुरी तरह घायल हो गया। जिसे ग्रामीणों और पुलिस की सहायता से दोनों घायल को भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर लाया गया। जहा चिकित्सको द्वारा प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया।

चिकित्सक नौसद ने बताया कि दोनो घायल युवक का पैर टूट गया है। सर में भी गंभीर रूप से घायल है दोनो की स्थिति चिंता जनक बनी हुई है। मौके पर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार, ए एस आई सुनील कुमार सिंह, एसआई सुभाष कुमार प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर पहुंच कर घायलों की जानकारी ली।

बेगूसराय भगवानपुर संवादाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article