बेगूसराय में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने एक व्यक्ति को कुचला, व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत

DNB Bharat Desk

मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर किया जमकर हंगामा, घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा पथला टोला की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर में एक व्यक्ति को कुचल दिया। जिससे व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया है। वहीं परिजनों का आरोप है कि बालू माफिया के द्वारा ही ट्रैक्टर से कुचल कर मार डाला है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने एक व्यक्ति को कुचला, व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत 2 घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा पथला टोला की है। मृतक व्यक्ति की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के सीहमा पाथला टोला वार्ड नंबर 18 के रहने वाले लखन सिंह का पुत्र देवकी सिंह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि देवकी सिंह अपने खेत जा रहे थे । तभी तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर में उसे कुचल कर भाग गया।

बेगूसराय में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने एक व्यक्ति को कुचला, व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत 3घटना की सूचना मिलते ही गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा शुरू कर दिया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में लगातार अवैध खनन किया जा रहा है। और बालू माफिया का बोल वाला लगातार देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया है कि पुलिस प्रशासन के मिली भगत के कारण अवैध खनन लगातार इलाके में हो रही है।

बेगूसराय में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने एक व्यक्ति को कुचला, व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत 4लेकिन पुलिस प्रशासन मुख्य दर्शक बनी हुई है। लगातार इस तरह की घटना इस इलाके में हो रही है। उन्होंने बताया है कि बालू माफिया के द्वारा ही देवकी सिंह की बालू लदे ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला है। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मटिहानी थाने पुलिस को दी है।

बेगूसराय में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने एक व्यक्ति को कुचला, व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत 5मौके पर मटिहानी थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वही इस घटना के बाद इलाके में और काम बचा हुआ है और मौके पर अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article