बेगूसराय में भंवरा के काटने से एक 4 वर्षीय बच्चे की मौत5 घायल

DNB Bharat

घटना बेगूसराय जिला खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मेघोल गांव की, परिजनों में मचा कोहराम।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में भंवरा काटने से जहां एक 4 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई वहीं एक बच्चा समेत 5 लोग घायल हैं जिनका विभिन्न नीजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मेघोल गांव की है। मृतक बच्चे की पहचान दिनकर कुमार के पुत्र नमन कुमार के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

वहीं घायलों में प्रिंस कुमार ,दिनकर कुमार ,नवनीत कुमार शामिल हैं। घायलों में 5 वर्षीय नवनीत कुमार की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। जिसे जिले के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम सभी लोग खेत में पटवन करने गए थे और उसी दौरान भंवरा काटने के शिकार हुए थे सभी बच्चे। जिससे यह हादसा हुआ।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article