स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर जारी है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक साइकिल सवार व्यक्ति को रौंद दिया। जिससे साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना लाखों थाना क्षेत्र के लाखों एनएच 31 के समीप की है। मृतक व्यक्ति की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के लाखों वार्ड नंबर 9 के रहने वाले स्वर्गीय रामचरित्र सिंह का 45 वर्षीय पुत्र चंद्रिका सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि 8 नवंबर को अपना सर्विस सेंटर दुकान बंद कर साइकिल से सवार होकर अपने घर लौट रहे थे।

- Sponsored Ads-

उसी दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियो ने लाखों एनएच 31 के पास जबरदस्त चंद्रिका सिंह को रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में वहां पर मौजूद लोगों ने जगह से चंद्रिका सिंह को उठाकर आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उसे गंभीर स्थिति देखते हुए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज काट रहे आखिरकार आज चंद्रिका सिंह की इलाज के दरमियान मौत हो गई। फिलहाल इस मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं इस घटना की जानकारी परिजनों ने लाखों थाने पुलिस को दी। मौके पर लाखों थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है।

बेगूसराय से सुमित कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article