नालंदा: संदेहास्पद स्थिति में कमरे में मिला पति-पत्नी का शव, ग्रामीणों में भूख के कारण मौत की चर्चा

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र के काजी बाजार मोहल्ले में शुक्रवार की देर रात बुजुर्ग दंपत्ति मनोहर प्रसाद (75) और सुशीला देवी (70) का शव घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिला। दोनों पति-पत्नी पिछले कुछ दिनों से घर से बाहर नहीं निकले थे। वही इस घटना को लेकर परिवार और पड़ोसी घटना पर चुप क्यों हैं।

बताया जाता है कि मनोहर प्रसाद के चारों बेटे विजय ठठेरा मनोज ठठेरा अखिलेश ठठेरा और मिथलेश ठठेरा है. जो माता-पिता से अलग रहते थे और संपत्ति के बंटवारे को लेकर इनका विवाद भी चल रहा था। दंपत्ति कपड़े की फेरी करते थे, काम करने के दौरान हीं मनोहर प्रसाद के गिरने के बाद वे चलने-फिरने में असमर्थ हो गए थे। इसके बाद चारों बेटों ने भी दंपति से मुंह फेर लिया था.मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं है।

नालंदा: संदेहास्पद स्थिति में कमरे में मिला पति-पत्नी का शव, ग्रामीणों में भूख के कारण मौत की चर्चा 2भूख या बीमारी से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। वहीं पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद ही घटना की पूरी जानकारी स्पष्ट हो पाएगी फिलहाल एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है.

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article