डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर रोसड़ा में हुए सड़क दुर्घटना में जख्मी वार्ड सदस्य की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान रोसड़ा शहर के वार्ड 7 निवासी मनोज कुमार चौधरी के रूप में हुई है।
- Sponsored Ads-

परिजनों ने बताया कि मनोज चौधरी अपने घर लोहियानगर के समीप रोसड़ा – मंगलगढ़ मुख्य सड़क पर जा रहे थे। तभी एक बाइक सवार ने ठोकर मार दी जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए। परिजनों के द्वारा रोसड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर अवस्था देखते हुए डॉक्टर ने रेफर कर दिया।
इसके बाद बेगूसराय में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मनोज चौधरी की मौत हो गई। इधर शव घर आते ही परिवार के लोगो के बीच कोहराम मच गया।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट