बेगूसराय में सर्पदंश से एक महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में सर्प दंश से एक बार फिर एक महिला की मौत हो गई। हालांकि उक्त मामले में परिजनों की लापरवाही भी सामने आ रही है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के शिबू टोल की है । मृतक महिला की पहचान शिबू टोल निवासी राम पदारथ यादव की पत्नी रमादेवी के रूप में की गई है।

राम पदारथ यादव ने कहा कि बीती रात रमा देवी शौच के लिए बाहर जा रही थी इसी क्रम में सर्प दंश की शिकार हो गई। परिजनों को जब यह पता लगा तो परिजनों ने काफी देर तक झाड़ फूंक के चक्कर में रामादेवी को एक भगवती स्थान में लाकर छोड़ दिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तब उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। 

बेगूसराय में सर्पदंश से एक महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2परिजनों का आरोप है कि निजी नर्सिंग होम में भी आर्थिक दोहन किया गया और लगभग एक लाख इलाज के नाम पर लिए गए। लेकिन रामादेवी फिर भी नहीं बच सकी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article