दहेज में मोटरसाइकिल और एक लाख रुपए के खातिर विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी 

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र इलाके के अलीनगर गांव में दहेज के खातिर ससुराल पक्ष के लोगो ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दिया गया। दरअसल उपरामा गांव निवासी कुमकुम देवी की शादी सारे थाना क्षेत्र के अलीनगर निवासी रविंद्र पासवान से डेढ़ साल पूर्व हुआ था। मृतका के परिजनों का आरोप लगाते हुए कहा की शादी के कुछ महीने बाद पति रविंद्र पासवान के द्वारा अपनी ही पत्नी से दहेज की मांग करने लगा।

- Sponsored Ads-

दहेज में मोटरसाइकिल और एक लाख रुपए के खातिर विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी  2दहेज में एक मोटरसाइकिल और एक लाख रुपए की मांग को लेकर अक्सर अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पति रविंद्र पासवान का गांव के ही किसी महिला से अवैध संबंध भी चल रहा था। जिसका विवाहिता अक्सर विरोध करती थी। मृतका कुमकुम देवी के परिजनों का आरोप है कि उनकी पुत्री की गला दबाकर हत्या ससुराल पक्ष के लोगों नहीं की है।

 

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article