नालंदा में नल जल का मोटर खराब होने के बारे में किया सवाल तो पंचायत समिति सदस्य के भाई को मार दी गोली, पटना रेफर

DNB Bharat Desk

मामूली विवाद में पंचायत समिति सदस्य के भाई को मारी गोली, पटना रेफर

डीएनबी भारत डेस्क 

- Sponsored Ads-

नालंदा के अस्थावां थाना क्षेत्र के चकपरगांव में मामूली विवाद में बदमाशों ने अधेड़ को गोली मार दी। गनीमत यह रही की गोली उसके पैर में लगी है। जख्मी पंचायत समिति सदस्य पिंटू यादव का भाई 45 वर्षीय संजय यादव है। जख्मी को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

जख्मी की माने तो एक युवक द्वारा गांव में लगे नल जल के मोटर को बार बार खराब कर दिया जाता है। इसके कारण लोगों को पेयजल की संकट से जूझना पड़ता है। इसी बात को लेकर उससे पूछने गए थे इसी बीच उसने गोली मार दिया। सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि नल जल का मोटर खराब होने के बारे में पूछने पर गांव के ही एक युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। आरोपित की गिरफ्तार के लिए छापेमारी की जा रही है।

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article