बेगूसराय में अपराधियों ने सीरियल फायरिंग को दोहराया, एक अन्य घटना में अंडा विक्रेता को मारी गोली

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार में आजकल लोगों के जुबान पर एक बात हमेशा सुनने को मिल रहा है कि ‘अपराधी मस्त, पुलिस पस्त’। ये कहावत चरितार्थ होते भी दिख रहा है। राज्य में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान में है। बेगूसराय में अपराधियों ने बुधवार को एक बार फिर से सीरियल फायरिंग जैसी घटना को अंजाम देने की कोशिश की। मामला जिला के मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर की है जहां बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग की। हालांकि फायरिंग में किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुआ।

- Sponsored Ads-

घटना के बाद पुलिस हरकत में आई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की है लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। मामले में ग्रामीणों ने बताया कि दो बाइक पर सवार चार युवकों ने एक बार फिर से फायरिंग की। ग्रामीणों ने बताया कि अपराधियों का मनोबल इतना ऊंचा है कि वे थाना के आगे भी फायरिंग किए और आराम से निकलते बने। वहीं एक अन्य घटना में अपराधियों ने बुधवार को शाम ढलते ही एक अंडा विक्रेता को गोली मार कर घायल कर दिया। घायलवस्था में युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने बताया कि जमीनी विवाद में गोली मारी गई है वहीं उसने एक डॉक्टर पर गोली मरवाने का भी आरोप लगाया है।

 

मामले में बेगूसराय पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घटना की पुष्टि की और कहा कि घटना की सूचना पर पुलिस ने छानबीन की। छानबीन के दौरान प्रकाश में आया है कि मटिहानी में एक युवक के साथ मारपीट की घटना घटी थी। मारपीट के विरोध में बदले की भावना और डराने के लिए हवाई फायरिंग की गई। फायरिंग की घटना में शामिल एक बाइक और एक स्कूटी पर सवार पांच लोगों की पहचान कर ली गई है गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article