छठघाट पर नहाने के दौरान पांच लोग डूबे, तीन का शव बरामद, गोतोंखोरो द्वारा दो शवो की तालाश जारी

DNB Bharat Desk

नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिपारा गांव मे छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। उगते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे चार लोग नहाने के दौरान डूब गए, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से तीन शवों को बरामद कर लिया गया है, जबकि एक की तलाश अब भी जारी है। जबकि एक ने तैरकर जान बचाई.घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-

छठघाट पर नहाने के दौरान पांच लोग डूबे, तीन का शव बरामद, गोतोंखोरो द्वारा दो शवो की तालाश जारी 2वहीं हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि छठघाट पर सुरक्षा व्यवस्था का कोई भी इंतजाम नहीं था। मृतकों मे बर्षा कुमारी,शिवम कुमार सुनीता कुमारी,रजनीश कुमार शामिल की तालाश जारी है. मृतक एक ही परिवार के बताये जाते है.बताया जाता है की राजकुमार की पत्नी छठ पूजा की थी और इसी में शामिल होने के लिए सभी छठघाट पर गए थे तभी नहाने के दौरान यह हादसा हो गया.सभी स्नान कर रहे थे स्नान करने के दौरान ही गहरे पानी में चले गए एक दूसरे को बचाने के चक्कर में सभी एक-एक पांच लोग डूबने लगे।

छठघाट पर नहाने के दौरान पांच लोग डूबे, तीन का शव बरामद, गोतोंखोरो द्वारा दो शवो की तालाश जारी 3किसी तरह एक ने तैरकर अपनी जान बचाई.घटना की सूचना मिलते ही कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। प्रशासन ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बाकी लापता लोगों की तलाश जारी है। देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में छठ पर्व की खुशियां शोक और मातम का माहौल मे तब्दील हो गया. एसडीओ हिल्स ने बताया कि घटनास्थल पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है जो फिलहाल शव की खोजबीन कर रही है

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article