बछवाड़ा के एनएच 28 पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो मजदूर ठेकेदारों की मौत, चिरंजीवीपुर गांव के समीप हुआ हादसा

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो ठेकेदार युवक को कुचल दिया। जिससे दोनों ठेकेदार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

- Sponsored Ads-

 घटना बछवारा थाना क्षेत्र के चिरंजीवीपुर गांव के समीप की है। मृतक दोनों ठेकेदार युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के रहने वाले नागो राय का पुत्र मनोज राय एवं बछवारा थाना क्षेत्र के फतेहा गांव के रहने वाले शंकर पासवान का पुत्र राजीव कुमार पासवान के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि मनोज राय एवं राजीव कुमार पासवान दोनों मजदूर का ठेकेदार था। और दलसिंहसराय में दोनों का छत का ढलाई का काम चल रहा था। 

बछवाड़ा के एनएच 28 पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो मजदूर ठेकेदारों की मौत, चिरंजीवीपुर गांव के समीप हुआ हादसा 2उन्होंने बताया है कि जब छत का ढलाई का काम समाप्त होने के बाद मनोज राय ने अपने दोस्त राजीव कुमार पासवान को मोटरसाइकिल पर बैठकर उसके घर फतेहा छोड़ने के लिए जा रहे थे। तभी चिरंजीवीपुर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में जबरदस्त धक्का मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।इस घटना के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

 बछवाड़ा के एनएच 28 पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो मजदूर ठेकेदारों की मौत, चिरंजीवीपुर गांव के समीप हुआ हादसा 3हालांकि इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बछवाड़ा थाना पुलिस को दी। मौके पर बछवाड़ा थाने की पुलिस पहुंचकर इस घटना की जानकारी दोनों परिजनों को दी। हालांकि घटक सूचना मिलते ही दोनों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे जहां दोनों परिजन के बीच कोहराम मच गया। फिलहाल बछवारा थाने के पुलिस दोनों शव को  पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार मनोज राय एवं राजीव कुमार पासवान आपस में दोनों अच्छे मित्र थे और एक साथ ही मजदूर का ठेकेदारी करते थे।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article