बेगूसराय में मटकोर में जा रहे आधा दर्जन से अधिक लोगों को बस ने कुचला, कई घायल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में रफ्तार का कहर लगातार जारी है। इसी कड़ी में तेज रफ्तार बस ने शादी के मटकोर में जा रहे हैं आधा दर्जन से अधिक लोगों को कुचल दिया। जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को वहां पर मौजूद लोगों ने इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाजरत है। घटना नगर थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित बलिदानी दुर्गा मंदिर के समीप की है। इस घटना के बाद उस जगह काफी देर अफरा-तफरी का माहौल रहा और लोग इधर-उधर भागने लगे।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि अशोकनगर पोखरिया निवासी जगदीश पासवान की बेटी की गुरुवार की रात शादी होने वाली थी। इसको लेकर रिश्तेदार परिजन और मोहल्ले के लोग करीब 50 से अधिक की संख्या में महिला और पुरुष और बच्चे मटकोर करने के लिए बलिदानी दुर्गा स्थान के समीप एनएच पर से गुजर रहे थे। और सभी लोग डीजे की धुन पर नाच रहे थे और खुशियां मना रहे थे। तभी खातोपुर की तरफ से आ रही बस अनियंत्रित होकर भीड़ को कुचल दिया। मौके पर स्थानीय लोगों ने बस और उसके खलासी को पकड़ लिया। बाद में मौके पर पुलिस पहुंचकर बस चालक और उप चालक को हिरासत में ले लिया।

घटना से नाराज लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर बस का शीशा भी तोड़ दिया। इस हादसे में घायल होने वाले में लड़की महिला युवक बच्चे समेत करीब आधा दर्जन लोग शामिल है। इस घटना के बाद शादी समारोह के आयोजन के दौरान लोगों की खुशियां मातम में तब्दील हो गई है। हालांकि मौके पर किसी के हताहत नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस जरूर ली है। घटना के बाद नगर थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article