बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वहीं शादी की खुशी गम में तब्दील हो गया। घटना में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया के पास की है। मृतक व्यक्ति की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया के रहने वाले मोहम्मद जावेद का पुत्र मोहम्मद फिरदौस के रूप में की गई है। 

घटना के संबंध में परिजनो ने बताया है कि मोहम्मद फिरदौस ई रिक्शा पर सवार होकर बेगूसराय के मुंगेरीगंज शादी समारोह में आ रहा था। तभी हरदिया के पास तेज रफ्तार ट्रक आगे से चकमा दे दिया। वही ट्रक चकमा देने के बाद ई रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और ई रिक्शा ब्रेकर से टकरा गया।जिससे ई-रिक्शा पलट गया।और मोहम्मद फिरदौस की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत,परिजनों में मचा कोहराम 2फिलहाल घर में शादी की खुशी गम में तब्दील हो गया वहीं  घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। मौके पर मुफस्सिल थाने के पुलिस पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article