बेगूसराय में चार चक्का वाहन ने एक ट्रक चालक को कुचला, चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ़्तार चार चक्का वाहन ने एक ट्रक चालक को कुचल दिया।जिससे ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।  मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बलिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 के पास की है।मृतक ट्रक चालक की पहचान शेखपुरा जिले के रहने वाले मिथिलेश पासवान के रूप में की गई है। 

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि मिथिलेश पासवान ट्रक पर गिट्टी लोड कर शेखपुरा से समस्तीपुर जिला जा रहा था। तभी बलिया स्थित न 31 के पास ट्रक से उतरकर ट्रक के टायर को ठीक कर रहा था। तभी तेज रफ्तार चार चक्का वाहन ने पीछे से मिथिलेश पासवान को कुचल दिया। जिससे ट्रक चालक मिथिलेश पासवान की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बेगूसराय में चार चक्का वाहन ने एक ट्रक चालक को कुचला, चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम 2वही  मौत की खबर लगते ही घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वही  घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बलिया थाना पुलिस को दी। मौके पर बलिया थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article