हत्या के बाद सिर और धड़ अलग कर जमीन में दिया था गाड़, समस्तीपुर पुलिस ने 24 घंटे में बरामद किया मृतक का सिर
डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की गला काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर सिर और धर को अलग-अलग जगहों पर जमीन में गाड़ने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे बाद सिर भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने सिर को घटनास्थल के करीब 500 मीटर की दूरी पर एक बगीचे से तीन फीट गड्डा कर बोरे से बरामद कर लिया।
इसके बाद सिर को भी पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने मलिंगा नामक अपराधी समेत चार को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।
बताया गया है कि पकड़े गये अपराधियो की निशानदेही पर ही पुलिस ने मृतक का सिर बरामद किया है। बता दें कि मृतक सुधांशु कुमार उर्फ शर्माजी 10 मार्च की रात से ही लापता था।
13 मार्च को पुलिस ने भुसारी गांव में ही जमीन में गड़ा उसका शव बरामद किया था। साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से जमीन को अपराधियों ने जोत भी दिया, ताकी किसी को शक ना हो। शव बरामद होने के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने कारवाई करते हुए चार संदिग्धों को पकड़ उससे पूछताछ की तो मृतक का सिर भी बरामद कर लिया गया। इधर गांव में भारी संख्या में पुलिस बल व दंगा नियंत्रण वाहन भी मौजूद रही।
चुकीं मृतक और आरोपी सभी एक ही गांव के हैं तो पुलिस किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को लेकर अलर्ट थी। इधर खेत जोतने के मामले में संदिग्ध ट्रैक्टर के कल्टिवेटर में लगे मिट्टी का नमूना एफएसएल की टीम ने एकत्रित कर जांच में भेजा जिससे स्पष्ट हो सके की उसी ट्रैक्टर से खेत जोता गया था। हालांकि ट्रैक्टर के कल्टिवेटर में खून लगा नहीं मिला है। इधर इस हत्याकांड को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है।
बता दें कि शुक्रवार की सुबह गांव के पश्चिम स्थित पासवान टोला के पास परती जमीन में बोरे में बंद एक शव गाड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को बाहर निकलवाया। बाद में मृतक की पत्नी सोनम कुमारी ने कपड़े और हाथ में बंधे काले धागे के आधार पर शव की पहचान अपने पति सुधांशु कुमार उर्फ शर्माजी के रूप में की। शव का सिर धड़ से अलग था तथा पैरों पर धारदार हथियार से हमले के गहरे निशान मिले घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा। हत्या का कारण आपसी विवाद है। हिरासत में लिए गये संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। मिली जानकारी के अनुसार मृतक और आरोपी साथी ही थे, लेकिन सभी के बीच अंदरूनी कलह चल रही थी। आरोपियों को शक था की सुधांशु उसकी हत्या कर सकता है।
इसी आशंका में खूद की हत्या से पहले बदमाशों ने सुधांशु की निर्मम हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। बता दें कि मृतक सुधांशु का भी अपराधिक इतिहास रहा है। सुधांशु के उपर हत्याकांड व शराब से संबंधित कई मामले दर्ज है जिसमें वह वांछित चल रहा था। हाल ही में मृतक के घर की कुर्की-जब्ती भी की गयी थी।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट