बेगूसराय में पागल कुत्ते का आतंक, दो दर्जन के करीब लोगों को काटा; PHC में एंटी-रेबीज इंजेक्शन नहीं मिलने पर सदर अस्पताल रेफर

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक बार फिर आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला जहां आवारा कुत्तों ने एक साथ दो दर्जन लोगों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया।

आपको बताते चले कि मंसूरचक थाना क्षेत्र के गणपतोल पंचायत अंतर्गत हवासपुर टोला वार्ड संख्या-3 में आवारा कुत्ते ने अचानक दो दर्जन से  लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला, पुरुष और छोटे बच्चों समेत दो दर्जन लोग घायल हो गए, जबकि स्थानीय लोगों के अनुसार घायलों की संख्या दो दर्जन के करीब बताई जा रही है।घायलों की पहचान रामप्रीत झा की 57 वर्षीय पत्नी रेणु देवी, राम लगन महतो की 62 वर्षीय पत्नी सीता देवी, अमरेश कुमार के 18 माह के पुत्र ऋषभ कुमार, रंजन कुमार के 8 वर्षीय पुत्र शौर्य सुमन, पप्पू कुमार के 18 माह के पुत्र दिलखुश कुमार समेत अन्य लोगों के रूप में हुई है।

 बेगूसराय में पागल कुत्ते का आतंक, दो दर्जन के करीब लोगों को काटा; PHC में एंटी-रेबीज इंजेक्शन नहीं मिलने पर सदर अस्पताल रेफर 2सभी घायल गणपतोल पंचायत के हवासपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।परिजनों के अनुसार, जैसे ही लोग घर से बाहर निकले, कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और कई लोगों को काट लिया। कुत्ते के हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह घायलों को बचाया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए मंसूरचक पीएचसी ले जाया गया, लेकिन वहां एंटी-रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुछ लोग इलाज के लिए दलसिंहसराय भी पहुंच गए।

बेगूसराय में पागल कुत्ते का आतंक, दो दर्जन के करीब लोगों को काटा; PHC में एंटी-रेबीज इंजेक्शन नहीं मिलने पर सदर अस्पताल रेफर 3स्थानीय निवासी अखिलेश कुमार ने बताया कि कुत्तों ने कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि मंसूरचक पीएचसी में एंटी-रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं रहने के कारण गरीब लोगों को रात में ही करीब 40 से 45 किलोमीटर दूर बेगूसराय सदर अस्पताल भेजना पड़ा।

बेगूसराय में पागल कुत्ते का आतंक, दो दर्जन के करीब लोगों को काटा; PHC में एंटी-रेबीज इंजेक्शन नहीं मिलने पर सदर अस्पताल रेफर 3उन्होंने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि सभी पीएचसी में पर्याप्त मात्रा में एंटी-रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध कराया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति में लोगों को इलाज के लिए भटकना न पड़े।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मंसूरचक पीएचसी में एंटी-रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध होता तो घायलों को इतनी दूर रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ती। फिलहाल घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Share This Article