समस्तीपुर के विद्यापतिनगर में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत,जांच में जुटी पुलिस

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

 घायल युवक को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 5 निवासी पप्पू झा के पुत्र निलेश कुमार झा को अज्ञात अपराधियों ने निशाना बनाकर गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें घायल अवस्था में स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

समस्तीपुर के विद्यापतिनगर में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत,जांच में जुटी पुलिस 2प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय ले जाने का निर्णय लिया। हालांकि रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

समस्तीपुर के विद्यापतिनगर में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत,जांच में जुटी पुलिस 3घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना के पीछे क्या कारण है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article