गिरियक थाना क्षेत्र के पकवापर गांव की घटना।
डीएनबी भारत डेस्क

पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना गिरियक थाना क्षेत्र के पकवापर गांव स्थित एक चिमनी भट्ठा की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सिलाव थाना क्षेत्र के कारियान्ना गांव निवासी सरयुग कुमार के पुत्र कुमार मांझी अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद पत्नी गुस्से में उसी चिमनी भट्ठे को छोड़कर पास के दूसरे भट्ठे पर काम करने चली गई।
बताया जाता है कि कुछ देर बाद कुमार मांझी अपनी पत्नी को समझाकर वापस लाने वहां पहुंचा, जहां मौजूद कुछ लोगों के साथ उसकी कहासुनी हो गई और मारपीट की घटना भी हुई। इसके बाद युवक वापस अपने भट्ठे के पास बनी झोपड़ी में लौट आया,
जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
डीएनबी भारत डेस्क