समस्तीपुर: पत्नी को विदा कर ड्यूटी पर निकले प्रधान लिपिक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, पसरा मातम

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर में ट्रेन की चपेट में आने से राजस्व विभाग के प्रधान क्लर्क की मौत हो गई। पत्नी को छोड़कर ड्यूटी पर जा रहे थे। इस दौरान हादसे के शिकार हो गए। मृतक सोमेश कुमार वैशाली जिले के रहने वाले थे।

- Sponsored Ads-

दलसिंहसराय के जायजपट्टी मोहल्ला में पत्नी के साथ किराए के मकान में रहते थे। सूचना मिलते ही डीएम रोशन कुशवाहा अधिकारियों के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। डेड बॉडी को कलेक्ट्रेट परिसर लाया गया। पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जानकारी के मुताबिक सोमेश कुमार की पत्नी अमृता कुमारी अजनौल हाई स्कूल में तैनात हैं।पति-पत्नी दोनों घर से स्कूटी से निकले थे। 3

समस्तीपुर: पत्नी को विदा कर ड्यूटी पर निकले प्रधान लिपिक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, पसरा मातम 22 नंबर रेलवे गुमटी के पास स्कूटी से उतर गए और पत्नी को स्कूल जाने के लिए कहा। पत्नी स्कूल की ओर रवाना हो गईं। इसके बाद सोमेश दलसिंहसराय स्टेशन ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहे थे। रेलवे लाइन क्रॉस करने के दौरान हावड़ा-रक्सौल ट्रेन की चपेट में आ गए। बॉडी कई हिस्सों में बंट गई। वही पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के अस्पताल भेज आगे की प्रक्रिया में जुट गई है।

Share This Article