भगवानपुर पुलिस ने नशे की हालत में हंगाम करते एक आरोपी को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

भगवानपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को भीठ गाँव से शराब पीकर गाँव के ही एक व्यक्ति के साथ गाली गलौज एवं मारपीट सहित हंगामा करते  गिरफ्तार किया है। इस सम्बन्ध मे भीठ गाँव निवासी रामबाबू सिंह ने थाने मे एक लिखित आवेदन देकर कहा कि भीठ निवासी रंजन सिंह के पुत्र मन्नू कुमार ने शराब पीकर मेरे साथ गाली गलौज एवं मारपीट किया।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 378/24दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर व्यवहार न्यायलय बेगूसराय भेज दिया गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article