बेगूसराय में शराब की सूचना पर छापेमारी करने गए पुलिस टीम पर शराबियों ने किया हमला,कई पुलिस कर्मी चोटिल

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां शराब की गुप्त सूचना पर छापेमारी करने के लिए पहुंचे पुलिस टीम पर शराबियों ने हमला कर दिया। हालांकि इस हमले में शराबियों ने जमकर पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। जिससे कई पुलिस कर्मी मामूली रूप से चोटिल भी हुए। वहीं पुलिस टीम पर हमले के मामले में पुलिस ने पांच पुरुष चार महिला को गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला चकिया थाना क्षेत्र के मल्हीपुर बिन टोली गांव की है।

बेगूसराय में शराब की सूचना पर छापेमारी करने गए पुलिस टीम पर शराबियों ने किया हमला,कई पुलिस कर्मी चोटिल 2बताया जा रहा है कि चकिया थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मल्हीपुर बिन टोली गांव में शराब बनाने और पीने का काम चल रहा है। इसी सूचना के आधार पर जब चकिया थाने की पुलिस बीती रात उस गांव में घेराबंदी कर छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी अभियान के तहत ही शराबियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। और जमकर पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। वही पथराव होने के बाद पुलिस इधर-उधर भागने लगे जान बचाकर। हालांकि इस पथराव में कई पुलिसकर्मी को मामूली चोट भी आया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

बेगूसराय में शराब की सूचना पर छापेमारी करने गए पुलिस टीम पर शराबियों ने किया हमला,कई पुलिस कर्मी चोटिल 3गिरफ्तार करने के बाद सभी आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। वही इस घटना के संबंध में पुलिस पदाधिकारी ने बताया है कि चकिया थाना क्षेत्र के मल्हीपुर बिन टोली गांव में शराब की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी करने के लिए गया था। तभी पुलिस टीम पर शराबियों ने हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पांच पुरुष और चार महिला को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article