8 लाख 60 हजार 93 वें रुपए से बने शौचालय को जिला पार्षद ने फिता काट कर किया उद्घाटन

DNB Bharat Desk

वीरपुर पूर्वी पंचायत के  वार्ड-8 के प्राथमिक विद्यालय, लखनपुर में नव निर्मित सामुदायिक मॉडल शौचालया को क्षेत्र संख्या 15 वीरपुर के जिला पार्षद शिल्पी कुमारी ने समारोह पूर्वक सोमवार को फिता काट कर उद्घाटन किया। मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा इस गांव की सौ फीसदी आबादी दलितों, पिछड़ो की है।

- Sponsored Ads-

बिना संसाधन के विद्यालय के छात्र, शिक्षक करते हुए अपने कार्यों का निर्वहन करते रहे।यह रोज की समस्या का समाधान कर विद्यालय को नवस्वरूप दिया गया है।यह योजना पन्द्रवीं वित्त आयोग मद की राशि 8 लाख 60 हजार 93 वें रुपए की लागत से बन कर तैयार हुआ है।जिसे आज विद्यालय परिवार को सुपुर्द किया गया है।

8 लाख 60 हजार 93 वें रुपए से बने शौचालय को जिला पार्षद ने फिता काट कर किया उद्घाटन 2मौके पर समाज सेवी रौशन चौरसिया,शिक्षक राजू सिंह ,गौतम साहनी,पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार ,सरपंच प्रतिनिधि बुटाली सिंह ,शिक्षिका रितु कुमारी,संजय साहनी,चंदन पासवान ,दीपक पासवान , प्रमोद महतों,रासबिहारी ,कमलेश साह ,लालजी पासवान ,मुकेश कुमार ,विश्वजीत कुमार,शंभु साहनी , उगनदेव पासवान आदि मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article