नालंदा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 8134.47 लाख की लगता से बने राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 82 पर बने ओवरब्रिज का किया उद्घाटन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को हेलीकॉप्टर से राजगीर पहुंचे। उन्होंने 9 और 10 अगस्त को होने वाले एशिया रग्बी अंडर-20 सेवन्स चैंपियनशिप (महिला/पुरुष) और एशिया कप हॉकी पुरुष चैंपियनशिप की तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नालंदा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 8134.47 लाख की लगता से बने राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 82 पर बने ओवरब्रिज का किया उद्घाटन 2 इस मौके पर मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने 81 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से राष्ट्रीय उच्च पथ पर निर्मित ओवरब्रिज का उद्घाटन किया। इस ओवरब्रिज के शुरू होने से राजगीर में जाम की समस्या से राहत मिलने और लोगों को सुगम यातायात की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

 नालंदा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 8134.47 लाख की लगता से बने राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 82 पर बने ओवरब्रिज का किया उद्घाटन 3इसके बाद मुख्यमंत्री ने सलेमपुर-नूरसराय-अहियापुर-सिलाव होते हुए राजगीर तक फोरलेन हाईवे निर्माण कार्य का शिलान्यास किया, जिसकी लागत 862 करोड़ 63 लाख रुपये है। यह फोरलेन हाईवे बौद्ध सर्किट को सीधे जोड़ने का काम करेगा।

नालंदा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 8134.47 लाख की लगता से बने राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 82 पर बने ओवरब्रिज का किया उद्घाटन 4मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, “आज विकास की श्रृंखला में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक और महत्वपूर्ण कड़ी जोड़ी है। इस परियोजना से पटना से राजगीर की दूरी तय करने में समय की बचत होगी और लोगों को सुविधा मिलेगी।”

Share This Article