प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी औटा सिमरिया सिक्स लेन पुल का करेंगे लोकार्पण 

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

डीएनबी भारत डेस्क

सोने की चिड़ियां मां भारती देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने कर कमलों से शुक्रवार को औटा सिमरिया सिक्स लेन सड़क पुल का लोकार्पण करेंगे।  बेगूसराय जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रधानमंत्री का हेलीकाप्टर जहां उतरेगा।उस जगह बनाए गए तीन हेलीपैड के चारों तरफ बैरेकैटिंग किया गया है। सेना के हेलीकॉप्टर ने आज भी हेलीपैड पर हेलीकाप्टर उतारकर मॉक ड्रिल किया। उसके बाद प्रधानमंत्री आगमन को लेकर पीएम गाड़ी सहित अन्य गाड़ियों के काफिले का रिहर्सल एसपीजी सुरक्षा पदाधिकारी की देखरेख में किया गया। हेलीपैड स्थल पर जाने वाले रास्ते को कालीकरण करने के साथ ही ड्राप गेट पर मेटल डिटेक्टर टेस्ट मशीन लगाया गया है। डीएम तुषार सिंगला, डीआईजी आशीष भारती, एसपी मनीष सहित अन्य पदाधिकारी ने हेलीपैड का निरीक्षण किया। हेलीपैड पर युद्धस्तर पर काम चल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी औटा सिमरिया सिक्स लेन पुल का करेंगे लोकार्पण  2इसके बाद सिक्स लेन पुल को नई नवेली दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। प्रधानमंत्री आगमन के पूर्व गुरुवार को बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बेगूसराय के प्रभारी मंत्री सह राजस्व मंत्री संजय सरावगी के द्वारा सिक्स लेन पुल का निरीक्षण करते हुए प्रधानमंत्री आगमन के पूर्व किए जा रहे तैयारियों का जायजा लिया गया। इस अवसर पर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री 22 अगस्त को औटा सिमरिया सिक्स लेन पुल का लोकार्पण करेंगे। उनके द्वारा विकसित बिहार के संकल्प को साकार कर रहें हैं। बिहार में विकास की मजबूत नींव को रखने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एशिया का एकलौता सिक्स लेन सड़क पुल उत्तर व दक्षिण बिहार को जोड़ने के साथ साथ विकसित बिहार का सपना साकार हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी औटा सिमरिया सिक्स लेन पुल का करेंगे लोकार्पण  3उन्होंने कहा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की डबल इंजन की सरकार सिमरिया दिनकर की धरती सिमरिया उपेक्षित था।उस धरती को विकास की गति देकर साकार कर रहें हैं। उन्होंने दिनकर के एक एक पंक्ति आज बिहार को गौरवान्वित कर रहा है।जो बिहार के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा। उन्होंने कहा सिमरिया धाम जो हजारों वर्ष के कल्पवास का केंद्र बिन्दु रहा है।मगध, मिथिला और अंग का संगम स्थली है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित किसानों को फसल क्षतिपूर्ति की राशि दी जाएगी। संबंधित विभाग के पदाधिकारी को जल्द ही रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब जब चुनाव आता है तो वो नौटंकी करने के लिए खलनायक की भूमिका में आ जाते हैं।जिनको संविधान पर विश्वास नहीं है वैसे लोग संवैधानिक पद पर रहने योग्य नहीं है। संविधान खतरे में है कहकर लोगों को बरगला रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी औटा सिमरिया सिक्स लेन पुल का करेंगे लोकार्पण  4उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सोना के चम्मच लेकर जन्म लिए हैं। ये अपने परिवारवाद की राजनीति, जमीनदारी को जागीर समझ रहे हैं ‌उसके लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं। बिहार में सुशासन की सरकार है ना कि गुंडाराज। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री संजय सरावगी प्रधानमंत्री आगमन और औटा सिमरिया सिक्स लेन पुल का लोकार्पण बेगूसराय जिला के लिए बड़ा तोहफा है।जिसका इतिहास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा लिखा जाएगा। वहीं डिभाइडर पर तिरंगा कपड़ा लगाकर सजाया गया है। जगह जगह पर प्रधानमंत्री का कट आउट लगाया गया है। प्रधानमंत्री आगमन को लेकर जहां एनटीपीसी बरौनी मुख्य द्वार से सिक्स लेन पुल एवं जीरोमाइल गोलंबर पर पूरी तरह से बैरेकैटिंग कर सील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस डाग स्क्वायड सहित अन्य उपकरणों से लैस होकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। हर तरफ पुलिस पदाधिकारी व जिला प्रशासन के पदाधिकारी की गाड़ी दिखाई पड़ रहा था। मानों नया इतिहास रचने को लेकर सिमरिया धाम तैयार है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी औटा सिमरिया सिक्स लेन पुल का करेंगे लोकार्पण  5इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष पूर्व एमएलसी रुदल राय, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, जदयू नेता हेमंत कुमार शर्मा, नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, बरौनी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष तेघड़ा चंदन कुमार , प्रदेश प्रवक्ता भाजपा राधा पासवान, शुभम कुमार, नप बीहट उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, भाजपा नेत्री आभा सिंह सहित अन्य मौजूद थे। इसके बाद बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, प्रभारी मंत्री संजय सरावगी ने सिमरिया धाम में बने धर्मशाला में जल संसाधन विभाग द्वारा सिमरिया धाम में बनाए जा रहे रिवर फ्रंट के तहत बनाए जा रहे योजना का डिजाइन का अवलोकन किया। वहीं अतिथियों के आगमन को लेकर सुरक्षा बलों को आईपीएस अधिकारी साक्षी कुमारी सिक्स लेन पुल पर दिशा निर्देश देते रहे। मौके पर उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार, सहायक समाहर्ता अजय कुमार यादव, अपर समाहर्ता ब्रजकिशोर सिंह, सदर एसडीओ बेगूसराय अनिल कुमार, तेघड़ा एसडीओ राकेश कुमार, एसडीपीओ सदर टू पंकज कुमार, डीएसपी मुख्यालय निखिल कुमार, डीपीआरओ विवेक कुमार भगत सहित सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मुस्तैद रहे।

Share This Article