बेगूसराय ससुराल आए युवक का शौच के दौरान तालाब में डुबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

बेगूसराय से इस वक्त एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां बेगूसराय के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के चेरिया गांव में ससुराल आए एक युवक की तालाब के पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लखीसराय जिले के रहने वाले गुलशन कुमार के रूप में की गई है।बताया जाता है कि गुलशन कुमार अपने ससुराल चेरिया गांव आया हुआ था।

- Sponsored Ads-

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गुलशन सुबह शौच करने के लिए तालाब के पास गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। तालाब की गहराई अधिक होने की वजह से वह बाहर नहीं निकल सका और डूब गया।परिजनों और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन के बाद उसका शव तालाब के पानी से बाहर निकाला। 

बेगूसराय ससुराल आए युवक का शौच के दौरान तालाब में डुबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2घटना के बाद मृतक के घर और ससुराल दोनों जगह कोहराम मच गया है।सूचना मिलने पर नीमा चांदपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article